हमारे लिए एक साफ-सुथरा स्वर्ग
मनी लांडरिंग करने वालों के लिए नहीं
हमारा देश, मनी लांडरिंग करने वालों के निशाने पर है। ऐसा अनुमान है कि एक अरब डॉलर की राशि, नशीले पदार्थों के व्यापार और जालसाजी के माध्यम से आती है, और इसे न्यूजीलैण्ड व्यवसायों के माध्यम से वैद्य बनाया जा सकता है। यह हमारी प्रतिष्ठा और अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम है। इसलिए, हम न्यूजीलैण्ड तथा हमारे पूरे वातावरण की सुरक्षा के लिए कानूनों में परिवर्तन कर रहे हैं। साथ मिलकर, हम अपनी धनराशि स्वच्छ रख सकते हैं।